Friday 27 September 2019

शून्य पार

फ्रॉम गूगल इमेज 

खुद ही को खोकर 
पूर्णता,लक्ष्य हासिल करना या
जिसे जीना समझे हैं हम  
महज मरने की प्रक्रिया थी
पल पहले जो भी था 
मैं ख़ाक ही तो हुआ उतना.
सब मरने में लगे है
रोज अपना अपना सफर
तय किये जाते हैं
जितना उग चुके हैं
उतना ही पतझड़ में
झड़ना चाहते हैं
फिर जीना क्या है??

एक बसंती आवरण बनता जाये 
उसमें एक कली हो जो कभी खिले ना
पर खिलने को आतुर ही रहे, 
एक सफर हो जो तय ना हो
एक अंतहीन संगीत 
और राग लगते जाएँ, 
जहां क्रियाओं का दोहराव न हो
एक दर्द जिसमें आराम ना हो
इजहार के बाद चैन ना हो
डर ऐसा हो जो लगता रहे,
जीतने वाले ही रहें, जीत ना हो-
वो मुख़्तसर सा लम्हा बना ही रहे,
बदलाव बन न पाए
ताज़गी अमिट हो.
शबनम हो जो सूखने से रहे
ठुलने से न जाये।
यानी एक ठहराव
हर एक ज़र्रे का-
(इसे परम् आत्मा से
मिलन न समझा जावे
ये तो नीरी भूख है
निरन्तर जीने की
लालचन! खोल दर खोल
की भटकन है।)
ये बात शून्य की है 
बस शून्य हो जाना
शून्य भी ऐसा कि अथाह शून्य 
यही तो मौलिकता है।
जहां से सवाल उठता है
मुखौटे के वजूद का
और उत्तर का कोई छोर नहीं।

- रोहित 

Thursday 19 September 2019

अंदाजे-बयाँ कोई और

फ्रॉम गूगल इमेज 
कब तलक  हक़  जमाओगे, है  कोई और
दम निकलेगा तभी मानोगे था कोई और

जबरन  ब्याही  गयी  संग  कोई   और
पखेरूओं  की  फिक्र  करे   कोई   और

सुलगती  थी  वो   अब   आराम  से  है
जल पड़ी  जो  अब  बुझेगी  कोई  और

मज़हबी तीर पार बोला जंगे-इश्क में
खुदा एक है ये याँ समझे है कोई और

थी बात कि तेरा मेरा किसने बांटा है
फिर कैसे  कहें  रक़ीब  को कोई और

बावजूद ताल्लुकात जिंदा हैं  हैरत  है मुझे
होती मोहल्ले में जीता दम भर कोई और

निकलते आफ़ताब  को देखा  होगा  ढलते  दिन  ने
हम थकन में हैं उस क्षितिज की बात करे कोई और

अव्वल तो  हम बेहूदा जान  पड़ते हैं, नामुमकिन  है
पर समझने की क्षमता से परे पाओगे हमें कोई और

हम अपनी टीस की ख़ातिर उनसे पूछे जाएं
वो बेकरारी में हमसे कहे जाए - है कोई और

हमने शेरो-शायरी की और जी भर के की
क्या बताना अब भी है भूख थी कोई और

कहते हैं था ग़ालिब का अंदाजे-बयां और
फ़रमाते हम भी हैं अंदाजे बयाँ कोई और.

-रोहित